{"_id":"68986e1a9ea90a4984065aa0","slug":"orange-alert-advice-not-to-go-towards-rivers-and-streams-mandi-news-c-90-1-mnd1001-165472-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रशासन ने दी नदी-नालों की ओर न जाने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रशासन ने दी नदी-नालों की ओर न जाने की हिदायत
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जारी किया है 11 से 14 अगस्त तक यलो और ऑरेंज अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी में आगामी चार दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने लोगों को जरूरी कार्य पर ही घर से बाहर निकलने के निर्देश जारी किए है। नदी-नालों और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत दी है। मौसम विभाग ने मंडी जिले में 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त की सुबह तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 और 13 अगस्त को यलो, 12 और 14 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रशासन की मशीनरी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, नदी-नालों के किनारे जाने से बचें। प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी की जा रही सलाह का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में लोग जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 1077 या 01905-226201 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं। संवाद