फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Opposed the change of AMRU, institute should be established in Balh itself

Mandi News: एएमआरयू को बदलने का किया विरोध, बल्ह में ही स्थापित हो संस्थान

Sun, 17 Aug 2025 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Opposed the change of AMRU, institute should be established in Balh itself
नेरचौक (मंडी)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि से एक दिन पहले अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) को बल्ह से सरकाघाट शिफ्ट करने की सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा ने बल्हवासियों को झटका दिया है। सीएम सुक्खू के इस फैसले का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। विश्वविद्यालय को बल्ह में ही स्थापित करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


सरकारें आती जाती रहती हैं, लेकिन लोग केवल विकास करने वाले को ही याद रखते हैं। अच्छा होता अगर मुख्यमंत्री सरकाघाट के लिए कोई नई घोषणा करते। बल्ह से मेडिकल यूनिवर्सिटी का स्थानांतरण तर्कसंगत नहीं है। राजनीतिक रोटियां सेंकने के बजाय राजनेताओं को विकास की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

-दीक्षित नारंग, प्रधान रत्ति पंचायत
---
राजनेताओं की कम इच्छा शक्ति के चलते बल्ह की हमेशा अनदेखी हुई है। बल्ह में तहसील एसडीएम कार्यालय अन्य विधानसभाओं के मुकाबला कब पहुंचा है। अब स्थानीय नेताओं को यूनिवर्सिटी के लिए एकजुट होना चाहिए। सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सलीम खान, स्थानीय निवासी
....
मौजूदा समय में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी कहां चल रही है। सरकार ने इसकी घोषणा की है तो इसके लिए जमीन कहां है। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के भवन में एक फ्लोर में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी का ऑफिस चल रहा है। संस्थान की घोषणा कर देने मात्र से संस्थान नहीं चलते हैं। संस्थान सही तरीके से ही चलना चाहिए।

-साहिल, स्थानीय निवासी
...
अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विवि को नेरचौक से कहीं नहीं जाने देंगे। इसके लिए स्थानीय जनता को कोई भी कीमत चुकानी पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हम संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। एक जगह से दूसरी जगह संस्थान शिफ्ट करना गलत है।
-सीमा शर्मा, स्थानीय निवासी
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed