{"_id":"69176e5a54db32b274033823","slug":"opd-increased-in-the-hospital-due-to-deployment-of-doctors-mandi-news-c-90-1-ssml1025-176143-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चिकित्सकों की तैनाती से अस्पताल में बढ़ी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चिकित्सकों की तैनाती से अस्पताल में बढ़ी ओपीडी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की मेडिशिन ओपीडी में बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज । स्रोत जागर
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से अब ओपीडी में इजाफा हुआ है। साथ ही मरीजों को भी राहत मिली है।
अब इलाज न भटकना पड़ रहा है और न ही देरी हो रही है। पहले चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को दूसरे बड़े अस्पतालों में जाना पड़ रहा था। अब डाक्टरों की तैनाती से राहत मिली है। अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में शुक्रवार दोपहर दो बजे तक मरीजों की कतारें लगी रहीं।
करीब सौ मरीजों का उपचार किया गया। अस्पताल की सामान्य और अन्य ओपीडी में भी मरीजों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए चिकित्सक डटे रहे। इससे पहले अस्पताल में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के 80 प्रतिशत पदों से अव्यवस्था का आलम था। उसमें अब काफी सुधार भी देखने को मिल रहा है।
...
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से ओपीडी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ चिकित्सकों पर भी मरीजों का बोझ कम हुआ है।
विज्ञापन
-डॉ. अंकित, कार्यवाहक एसएमओ नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर।