फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   OPD decreased due to lack of specialist doctors in BBMB hospital

Mandi News: बीबीएमबी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों न होने से घटी ओपीडी

Thu, 12 Mar 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
OPD decreased due to lack of specialist doctors in BBMB hospital
महज एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और चार एमबीबीएस डॉक्टरों के भरोसे चल रहा अस्पताल
विज्ञापन

ओपीडी घटकर 20-25 रह गई, लोगों को पेश आ रहीं दिक्कतें
आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद लंबे समय से खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर का सबसे पुराना बीबीएमबी अस्पताल आज विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल में रोजाना 20 से 25 ओपीडी ही मुश्किल से हो पा रही है। अस्पताल में वर्तमान समय में केवल चार एमबीबीएस डॉक्टर और एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ही सेवाएं दे रहे हैं। जबकि आठ विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, मेट्रन, नर्स, वार्ड सर्वेंट, वार्ड अटेंडेंट और स्वीपर सहित कई अन्य पद भी रिक्त हैं।
अस्पताल में आधुनिक वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, लेबोरेटरी और अन्य बुनियादी सुविधाएं मौजूद होने के बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण इनका पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। हर डॉक्टर के लिए ओपीडी कक्ष भी उपलब्ध है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यह अस्पताल तीन विधानसभा क्षेत्रों और परियोजना प्रभावित परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।
विज्ञापन

बीबीएमबी अस्पताल कल्याण समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि दो साल पहले बीबीएमबी के चेयरमैन के समक्ष विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पद भरने की मांग उठाई गई थी। इसके बाद अस्पताल को एक महिला रोग विशेषज्ञ समेत कुछ डॉक्टर मिले थे, लेकिन कुछ समय बाद कई डॉक्टर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में डेंटल के दो डॉक्टर तो हैं, लेकिन उनके लिए नियमित ओपीडी तक शुरू नहीं हो पाई है। अस्पताल की टेस्ट लेबोरेटरी भी ठंडे बस्ते में है। एक्स-रे, फार्मासिस्ट तथा नर्सिंग स्टाफ के कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। जोगिंद्र शर्मा के अनुसार अस्पताल को इस समय पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारियों और अन्य दफ्तरी कार्यों के लिए 50 से अधिक कर्मचारियों की जरूरत है।

बॉक्स
खाली पदों की जानकारी बीबीएमबी प्रबंधन के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। प्रबंधन से जो भी निर्देश मिलेंगे, उनके अनुसार अस्पताल में आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
-केएस ठाकुर, उपमुख्य अभियंता, बीएसएल परियोजना सुंदरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed