{"_id":"6ac9425c6136a20f3a05489c","slug":"youth-sustains-severe-head-injury-in-scooter-accident-in-segli-mandi-news-c-90-1-mnd1021-216933-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सेगली में स्कूटर हादसे में युवक के सिर में लगी गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सेगली में स्कूटर हादसे में युवक के सिर में लगी गंभीर चोट
विज्ञापन
तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कूटर चलाने का आरोप, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सेगली गांव में स्कूटर हादसे में पीछे बैठे युवक के सिर में फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया, जहां सीटी स्कैन में उसके सिर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पुलिस ने स्कूटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में दर्ज शिकायत के अनुसा बीते दो अक्तूबर को राकेश कुमार उर्फ राकू पुत्र रोशन लाल निवासी हरवाणी, डाकघर अपर बेहली ने शिकायतकर्ता के बेटे विक्रांत सिंह को फोन कर बुलाया था। इसके बाद राकेश कुमार स्कूटर पर विक्रांत को पीछे बैठाकर सेगली की ओर रवाना हुआ। आरोप है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कूटर चला रहा था, जिसके चलते हादसा हो गया।
हादसे में घायल विक्रांत को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके सिर में चोट लगी थी और कान से खून निकल रहा था। इस पर चिकित्सकों ने सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी। पांच अक्तूबर को हुई जांच में उसके सिर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।