फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   only state artists perfomed in jogindernagar devta mela

जोगिंद्रनगर देवता मेले में सूबे के कलाकार ही मचाएंगे धूम

Sat, 12 Mar 2022 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
only state artists perfomed in jogindernagar devta mela
मंडी। राज्यस्तरीय देवता मेला जोगिंद्रनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में बाहरी राज्यों के कलाकारों को बुलाने का निर्णय अभी मेला समिति नहीं ले पाई है। बजट का अभाव भी एक कारण माना जा रहा है। अगर बाहरी राज्यों के कलाकारों को बुलाया नहीं जाता है तो सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों का जलवा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

तीन साल के अंतराल के बाद पहली अप्रैल को देवता मेले का शुभारंभ होगा। इसमें खेलकूद कार्यक्रम और दिन में होने वाले विभिन्न महिला मंडलों की गतिविधियों पर सहमति बन चुकी है। सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन मेले में डॉम, झूलों और 200 प्लाटों से आने वाली आमदनी पर ही निर्भर करेगा।
विज्ञापन

124 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजे जा चुके हैं। खेल प्रतियोगिताओं के लिए कमेटी का गठन कर लिया है। 14 मार्च को मेला समिति की बैठक में देवताओं के नजराने में बढ़ोतरी पर भी फैसला लिया जाएगा। पेयजल, बिजली, शौचालय, स्वच्छता के अलावा सुदृढ़ कानून व्यवस्था के लिए कमेटियों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले के सफल आयोजन के लिए करीब एक करोड़ की आवश्यकता रहती है। मेला समिति के खाते में इतनी धनराशि मौजूद नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed