फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Only Congress MLA from Dharampur in Mandi district, now eyes on lead in voting

Mandi News: मंडी जिले में धर्मपुर से एक मात्र कांग्रेसी विधायक, अब मतदान में लीड पर निगाहें

Mon, 03 Jun 2024 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 03 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Only Congress MLA from Dharampur in Mandi district, now eyes on lead in voting
धर्मपुर (मंडी)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आने वाले मंडी के धर्मपुर विस क्षेत्र से 1992 के बाद कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में कभी लीड नहीं मिल सकी है। इस बार यहां राजनीतिक समीकरण बदले हैं और धर्मपुर से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। विधायक चंद्रशेखर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भी है। ऐसे में इस बार सभी की निगाहें चार जून को आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1992 तक धर्मपुर विस क्षेत्र मंडी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा था। ठाकुर महेंद्र सिंह यहां से विधायक थे और वह पंडित सुखराम के साथ होते थे। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पंडित सुखराम को लीड मिली थी। इसके बाद जिस दल के साथ ठाकुर महेंद्र सिंह रहे, उन्हें लीड मिलती रही। इस बार समीकरण अलग है। महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर ने 2021 में हुए विधानसभा चुनाव लड़ा था और कांग्रेस उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले से एकमात्र कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर धर्मपुर से हैं। इसी के साथ संगठन में उन्हें बड़ा औहदा भी दिया गया है। दूसरी तरफ रजत ठाकुर पर भी लीड दिलवाने की जिम्मेवारी है। अब देखना है कि कौन यहां से अपने प्रत्याशी को लीड दिलवाता है कौन नहीं। जो भी अपने प्रत्याशी को लीड दिलवाने में कामयाब रहेगा, उसका अपनी पार्टी में राजनीतिक कद बढ़ना तय है। बहरहाल, पार्टी कार्यकर्ताओं से नेता फीडबैक लेने में जुटे हुए हैं। मतों के जमा गुणा भाग का गणित जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed