{"_id":"578e32b04f1c1b327fc4b60b","slug":"one-sixty-school-defalter","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र निधि का ब्योरा न भेजने पर 162 स्कूल डिफाल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र निधि का ब्योरा न भेजने पर 162 स्कूल डिफाल्टर
मंडी
Updated Tue, 19 Jul 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। मंडी जिले के वरिष्ठ और उच्च पाठशालाओं के मुखिया विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। जिले के 162 स्कूल विभागीय निर्देशों के बावजूद एसएसए और आरएमएसए का पूर्ण विवरण भेजने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। जिस पर विभाग ने जिले के 162 स्कूलों को डिफाल्टर घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
जिसमें मंडी जिला से 92 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और 70 हाई स्कूल शामिल हैं। इसके उपरांत विभाग ने समस्त स्कूल मुखिया से 25 जुलाई तक अपनी-अपनी पाठशालाओं की छात्र निधियों का ब्योरा प्रेषित करने के निर्देश जारी किए हैं। जिन 162 स्कूलों को उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मंडी से डिफाल्टर घोषित किया गया है, उनमें राजकीय उच्च पाठशाला अली पावो, अलसू, बाग पंडोल, बैहरी, बांदल, बीणा, बेलर, बैरी, चंडयारा, छ यार, कुन्नू, कलथर, कांढा, बारी, बैहना, बलौण, भ्राड़ी, बरोट, चलौटी, चौरीधार, छात्र पिपली, धरमेहड़, गयूण, गोलहण, ग्रामण, हलोग इच्छणी, हाड़ाबोई, जखेडू, ज्योरू, कथोग, खड़ीधार, खारसी, किंदर, कोलंग, पोरला, रिच्छणी, रियागड़ी, रियूर, सकरोहा, सरौंजह, सेरी भटवाणा, कांढा, कथलग, कैहड़ी, लालग, मझारनू, मझखेतर, मरोठी, मतैल, मटियारा, नालन, नांडी, निहरी सुनाह, ओडीधार, फगवाओ, पिंगला, सगनेहड़, सैगल, तुमण, स्वार, तरौर, तरस्वाण, अरंग, औट, बाडू, बाल्ट, शाला- निशार और तुन्ना हाई स्कूल शामिल है। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऐहजु, बगड़ागलू, बगस्याड़, बलु, भरौखड़ी, बरोटी, बसी, बटबाड़ा, भंथल, भगेड़, ब्रांग, बग्गी कटौला, चेलचौक, चाय का डोहरा, चंदेश, चौंतड़ा, चच्योट, डोघरी, देवधार, दियोरी, धनेर पटड़ीघाट, धवाल, घ्राण, घीड़ी, गोपालपुर, गुरुकोठा, हटौण, हवाणी, हटगढ़, हल्यातर, जयदेवी, जहल, झंगी, झुंगी, कुटाहची, कशंभली धार, केयोलीधार, कश्मैला, कमलाह फोर्ट, कनैड, काओ, खोलानाल, कटौला, खील, खुड्डी, किलिंग, कोट हटली, खन्योल, कोल्णी ढलवाण, कांडा, कंमाद डी, कंमाद एस, कसौल, कुजाबल्ह, लांगणा, मैंडी, मौवी सेरी, मकरीड़ी, मंडप, मसेरन, मटरू, मढ़ी, नांज, निशु, पपलोग, पोखी, राजगढ़, रखोटा, रोहांडा, रोपड़ी कलेरू, सोरसन, सराची, संधोल, सरी, स्योह, सेरी कोठी, शिकावरी, शिवा बदार, सेरी बंगलो, स्यांज, सैंज बगड़ा, सौल, शाला, तनेहड़, थौना, टिहरी, टिक्कर, तत्तापानी, टिक्करी सिध्याणी, थलौट, त्रिफालघाट और तेवन शामिल हैं।
विज्ञापन
कोट्.............
जिन स्कूलों ने मार्च 2016 तक छात्र निधि का ब्योरा विभाग को नहीं सौंपा है। उन स्कूलों को 25 तक ब्योरा देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
..अशोक शर्मा उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी