{"_id":"67e2fc432945a4cc8205cea7","slug":"one-party-fired-bullets-in-the-air-over-land-dispute-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-151511-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में भूमि विवाद पर एक पक्ष ने हवा में चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में भूमि विवाद पर एक पक्ष ने हवा में चलाई गोली
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में गोली चलाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी में एक पक्ष ने हवाई फायर कर दिया। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन गोली चलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार देररात की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार देर शाम स्तैन निवासी जितेंद्र कुमार को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है। लाइसेंसी बंदूक को भी कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई है।
स्तैन गांव में भूमि के विवाद को लेकर जब दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई तभी तैश में आकर जितेंद्र कुमार ने हवा में एक गोली चला दी थी। इसकी शिकायत दूसरे पक्ष ने की तो मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया। उधर, डीएसपी पधर देवराज ने कहा कि पुलिस मामले पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कानूनी कार्रवाई को अमल में ला रही है। संवाद