फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   One million rupees will be spent to improve the electrical system of Jogindernagar Hospital.

Mandi News: दस लाख से सुधरेगा जोगिंद्रनगर अस्पताल में विद्युत तंत्र

Sun, 18 Jan 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
One million rupees will be spent to improve the electrical system of Jogindernagar Hospital.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के बिजली तंत्र में सुधार लाने के लिए दस लाख का बजट खर्च होगा। इससे बिजली के अघोषित कटों और करंट से रोगियों की परेशानी दूर होगी। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के ई-ब्लॉक बहुमंजिला भवन में बिजली की सेवाओं को सुचारु रखने के लिए एक अलग विद्युत पैनल स्थापित होगा। शनिवार को लोक निर्माण विभाग मंडी के इलेक्ट्रिकल विंग दल के साथ जोगिंद्रनगर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के निरीक्षण कर यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

एसडीएम मनीश चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर बिजली के करंट के झटकों की जानकारी हासिल की और अस्पताल के एसएमओ की मौजूदगी में नर्सिंग व कार्यालय स्टाफ से बैठक कर अस्पताल में पेश आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। एसएमओ डॉ. अंकित ने एसडीएम को बताया कि ई-ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से शुक्रवार देर शाम बिजली के करंट के झटके महसूस होने पर बिजली की आपूर्ति रोकनी पड़ी। इस कारण अस्पताल के महिला, पुरुष और सर्जिकल वार्ड काफी समय तक अंधेरे में डूबे रहे। सीसीयू और डायलिसिस यूनिट की सेवाएं भी बिजली कटौती से प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

इधर शनिवार को डायलिसिस यूनिट में किडनी मरीजों का उपचार शुरू हो पाया। सीसीयू यूनिट में गंभीर मरीजों के दाखिले शुरू होने पर तीमारदारों ने राहत की सांस ली। वहीं शिशु रोगी वार्ड में उपचाराधीन मरीजों को महिला और पुरुष रोगी वार्ड में पुनः शिफ्ट कर स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
स्थानीय और जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल में बिजली तंत्र को मजबूत करने के लिए अनुमानित दस लाख का बजट खर्च करने का निर्णय लिया गया है, ताकि रोगी वार्डों में शॉर्ट सर्किट और करंट की संभावनाओं को हमेशा के लिए दूर किया जा सके।
डॉ. अंकित, कार्यवाहक एसएमओ जोगिंद्रनगर अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed