{"_id":"69b960e76775360fd207abcb","slug":"one-hundred-trainees-of-vallabh-college-got-relief-mandi-news-c-90-1-ssml1025-189529-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वल्लभ कॉलेज के सौ प्रशिक्षुओं को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वल्लभ कॉलेज के सौ प्रशिक्षुओं को मिली राहत
विज्ञापन
उच्च शिक्षा सचिव ने कुलपति को भेजा पत्र
एनसीटीई का अंतिम जवाब आने तक प्रोविजनल संबद्धता करें बहाल
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड कोर्स की मान्यता को लेकर उच्च शिक्षा सचिव डॉ. राकेश कंवर ने एसपीयू के कुलपति को पत्र भेजा है कि जब तक एनसीटीई का अंतिम जवाब नहीं आता तब तक प्रोविजन संबद्धता बहाल की जाए। इस निर्णय से जहां वल्लभ महाविद्यालय में बीएड कोर्स कर रहे प्रशिक्षुओं को राहत मिली है, वहीं वे अपनी परीक्षा अब वल्लभ महाविद्यालय में ही दे सकते हैं। इस मामले को प्रशिक्षुओं ने शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के समक्ष गुहार लगाई थी। प्रशिक्षुओं के भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने बच्चों के हित में फैसला लेने का आश्वासन दिया था। अब प्रशिक्षुओं को राहत मिली है और वह अब परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। संवाद