{"_id":"11d7a68d46ae91b75455e9fbf69b114b","slug":"one-died-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल
ब्यूरो /अमर उजाला, थ्ाुनाग, मंडी
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थुनाग के लेहगला के पास शुक्रवार रात ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब दो बजे जंजहैली से सुंदरनगर की ओर जा रही ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में डैहर निवासी संदीप कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुडाण गांव निवासी राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गोहर अस्पताल में दाखिल किया गया। आधी रात को कार गिरने की आवाज सुन कर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक संदीप कुमार के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जंजैहली अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
जंजैहली पुलिस के एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि कार सवार जंजैहली से रात को वापस सुंदरनगर लौटते हुए लेहगला के पास कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी किशोरी ने कहा कि लेहगला के पास दूसरा हादसा है। सड़क किनारे रेलिंग न होने के कारण हादसे हो रहे हैं। थुनाग निवासी तेज सिंह ने कहा कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है अगर वहां रेलिंग होती हो हादसा टल सकता था।