फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   One dead, two injured as JCB machine falls in Kholanal

Mandi News: खोलानाल में जेसीबी मशीन गिरने से एक की मौत, दो लोग घायल

Sat, 30 Dec 2023 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 30 Dec 2023 06:31 AM IST
विज्ञापन
One dead, two injured as JCB machine falls in Kholanal
बालीचौकी (मंडी)। सिराज विधानसभा क्षेत्र के खोलानाल में वीरवार रात एक जेसीबी मशीन के ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घालयों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर औट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात जेसीबी मशीन ऑपरेटर दिनेश कुमार निवासी खोलानाल पंडोह-खोलानाल सड़क पर काम करने के बाद जेसीबी मशीन को सड़क के किनारे पार्क कर रहा था। अचानक जमीन धंसने से जेसीबी मशीन खाई में लुढ़क गई। इससे ऑपरेटर और दो अन्य लोग नरेश कुमार निवासी घैणी खोलानाल और लेद राम निवासी खोलानाल घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को सड़क तक पहुंचाया। एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पहुंचाया। जहां नरेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, लेद राम और निदेश कुमार का क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed