फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   one crore annouce to aadersh village

आदर्श ग्राम डैहर के विकास को पहली किस्त में एक करोड़ मंजूर : नड्डा

Mon, 10 Oct 2016 07:16 PM IST
मंडी
मंडी Updated Mon, 10 Oct 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
one crore annouce to aadersh village
आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिये गांव डैहर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जेपी नड्डा व अन्य भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का कहना है कि सांसद आदर्श ग्राम योजना महात्मा गांधी की आदर्श ग्राम योजना से प्रेरित है। जिसमें आर्थिक विकास के साथ ग्रामीणों का सामाजिक विकास भी होना अनिवार्य है। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव में सड़क, भवन, स्वच्छता के साथ साथ लोगों को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाना भी इसका लक्ष्य है।

विज्ञापन


  सोमवार को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गए ग्राम पंचायत डैहर का जगत प्रकाश नड्डा ने दौरा किया और स्थानीय जनता के साथ रूबरू हुए। इस दौरान डैहर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि डैहर के विकास के लिए 16 विभागों ने 150 योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए अधिकारियों के साथ ग्रामीणों को अपना सहयोग प्रदान करना होगा। उन्होंने डैहर गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए पहली किस्त के रूप में एक करोड़ देने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दी जाएगी। लेकिन यह धन सही तरीके से और सही समय पर खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने डैहर पंचायत के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर खरा उतरते हुए योजनाएं बनाएं और राशि को सही तरीके से खर्च करें। सुंदरनगर के लिए स्वीकृत मातृ-शिशु अस्पताल का कार्य भी प्रदेश सरकार शीघ्र शुरू करे। प्रदेश के लिए एआईएमएस, आईआईएम तथा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अनेक तोहफे केंद्र सरकार ने दिए हैं और आगे भी दिए जाते रहेंगे। ग्राम पंचायत डैहर के प्रधान राजेश धीमान ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष गांव की विभिन्न समस्याएं रखीं। जिनके ऊपर खर्च होनी वाली अनुमानित राशि का विवरण भी उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जम्वाल ने केंद्रीय मंत्री का सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत डैहर गांव को शामिल करने को लेकर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश चंदेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री नरेश चंदेल और दिलीप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण शर्मा, मंडलाध्यक्ष बरागी राम, महामंत्री जितेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य नीलम ठाकुर, एडीसी एसी अकेला, एसडीएम राजीव कुमार, बीडीओ रमेश कुमार, डीएसपी संजीव भाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed