फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   One and a half lakh relief amount distributed to the disaster affected people

Mandi News: आपदा प्रभावितों को वितरित की डेढ़ लाख राहत राशि

Sun, 07 Dec 2025 06:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh relief amount distributed to the disaster affected people
भीम सेना सेवादार ने 250 सीमेंट बैग देने की भरी हामी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। गुरु रविदास महासभा जिला मंडी इकाई की ओर से रविवार को नाचन एवं सराज उपमंडल में आपदा प्रभावित लोगों को डेढ़ लाख रुपये की राहत राशि वितरित की। इस अवसर पर महासभा के लोगों ने सभी आपदा प्रभावितों को आश्वासन दिया कि जिला संगठन उनके हर सुख दुख में हमेशा साथ है। भविष्य में भी हरसंभव सहायता की जाएगी।
गुरु रविदास महासभा के महासचिव भगत राम ने बताया कि रविवार को नाचन क्षेत्र के सटखण गांव स्थित गुरु रविदास गुरुद्वारा में बैठक की गई। इसमें सराज क्षेत्र के प्रभावित भी शामिल हुए। महासभा की ओर से 24 प्रभावितों को 4 व 6 हजार की राशि चेक के रूप में वितरित की गई। बैठक में हिमाचल व पंजाब भीम सेना के सेवादार तरुण कुमार मौजूद रहे। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों को मकान निर्माण के लिए अपनी तरफ से 250 सीमेंट बैग देने की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रभावितों को राहत देने के साथ सराज खंड इकाई के लिए शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त खीमा राम आजाद को सर्व सम्मति से सराज इकाई का समन्वयक चुना गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, उपाध्यक्ष सीमा कुमारी, वित्त सचिव ज्ञानचंद चौहान, जिलाध्यक्ष मीना बग्गा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed