{"_id":"6658880e3cdd538da7060b96","slug":"on-the-last-day-of-campaign-both-the-major-parties-showed-their-strength-the-election-noise-subsided-mandi-news-c-90-1-ssml1045-127624-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रचार के आखिरी दिन दोनों प्रमुख दलों ने झोंकी ताकत, थमा चुनावी शोर गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रचार के आखिरी दिन दोनों प्रमुख दलों ने झोंकी ताकत, थमा चुनावी शोर गुल
विज्ञापन
दोनों दलों की आखिरी दिन बड़ी चुनावी रैलियां हुईं, अब डोर-डोर चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले चुनावी शोर गुल थम गया है। लंबे समय तक चले चुनावी शोर गुल के आखिरी दिन दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस व भाजपा ने प्रचार पर ताकत झोंकी। भाजपा ने कुल्लू और मंडी में दो बड़ी जनसभाएं कीं। इनमें स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ मौजूद रहे। कांग्रेस ने रामपुर में बड़ी जनसभा की। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल हुए। चुनावी जनसभाओं का दौर खत्म होने के बाद अब डोर टू डोर टोलियों में मतदान की अपील करने का अभियान चलेगा। देशभर में हॉट सीट मानी जा रही मंडी में चुनावी जनसभाओं में हुई बयानबाजी चर्चित रही। चुनावी अभियान में में मंडी सीट का जिक्र देशभर में होता रहा। मतदान से चंद पहले मंडी संसदीय क्षेत्र में दोनों प्रमुख दलों के चुनावी प्रचार ने जोर पकड़ा और यह प्रचार वीरवार को थमा। दोनों ही प्रमुख दलों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। अब पहली जून को मतदान के बाद चार जून को परिणाम घोषित होने पर यहां के अगले सांसद की तस्वीर साफ होगी।
मतदान से 48 घंटे पहले ड्राई डे घोषित होने पर शराब ठेकों में भी वीरवार शाम पांच बजे के बाद भीड़ लगी रही। चुनावी प्रचार थमने को लेकर चाय की चुस्कियों के साथ लोग चर्चा करते हुए ही दिखे। हर कोई भाजपा व कांग्रेस के प्रचार की तुलना करते हुए विश्लेषण करते हुए नजर आए।