फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Old pension system should be implemented in urban bodies also: Harish

शहरी निकाय में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था की जाए लागू : हरीश

Sun, 14 Jul 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 14 Jul 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Old pension system should be implemented in urban bodies also: Harish
मंडी। नगर निगम कर्मचारी संघ मंडी ने शहरी निकाय में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई है। इसी के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के लाभ भी देने की मांग की है। इन दोनों के चलते कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों दोनों ही वर्गों को वित्तीय नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष हरीश शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल 2023 से समस्त विभागों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर दी है, परंतु शहरी स्थानीय निकायों में अभी तक 17 अप्रैल 2023 की अधिसूचना लागू नहीं हुई है। शहरी विकास विभाग के सभी शहरी स्थानीय निकायों में शीघ्र पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की किसी भी प्रकार के लाभ नहीं दिए जा रहे हैं। 1 जनवरी 2016 के उपरांत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ दिए जाएं। शहरी स्थानीय निकायों से हो रहे सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन भी अभी तक पुराने ही स्केल से बन रही है, जिससे हजारों रुपये का प्रत्यक्ष रूप से सीधा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि इन मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के दौरान दिव्यांग शिशु की देखभाल के लिए 730 दिन का विशेष शिशु देखभाल अवकाश देने के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed