फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Officials should discharge their duties by adopting schools: Swati

स्कूलों को गोद लेकर कर्तव्य का निर्वहन करें अधिकारी : स्वाति

Thu, 31 Oct 2024 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 31 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Officials should discharge their duties by adopting schools: Swati
अपना विद्यालय द हिमाचल स्कूल एडाप्शन कार्यक्रम को लेकर एसडीएम ने की अधिकारियों से बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। अपना विद्यालय द हिमाचल स्कूल एडाप्शन कार्यक्रम के तहत बुधवार को उपमंडल अधिकारी स्वाति डोगरा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने सभी अधिकारियों को योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य लक्ष्य अधिकारियों की ओर से स्कूलों को गोद लेना है। गोद लिए स्कूल में महीने में न्यूनतम एक बार जाकर अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक बुराइयों और उनके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है।

एसडीएम ने कहा कि गोद लेने वाले अधिकारी प्रतिपालक बनकर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने में अपना योगदान दे पाएंगे। अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत अधिकारियों की ओर से गोद प्रतिपालक बनकर संबंधित स्कूलों के बच्चों को मुख्य चार बिंदुओं से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को सिंगल यूज प्लास्टिक, नशा निवारण अभियान, करिअॅर काउंसलिंग और मासिक धर्म और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी करना भी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी गोद लिए गए स्कूल के बारे में ग्रुप पर जानकारी साझा करेंगे। अधिकारी जिस भी स्कूल का दौरा करेंगे, उस स्कूल के फोटो आदि भी ग्रुप में शेयर करें। उन्होंने इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में बीएमओ बलद्वाड़ा डाॅ. अनिल, तहसील कल्याण अधिकारी जगदीश शर्मा, पशुपालन विभाग से डाॅ. सोनिया पठानिया, आरएफओ रजनी राणा, स्वास्थ्य शिक्षक शक्ति चंद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed