फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Officers should solve people's problems: Apoorva

लोगों की समस्याएं निपटाएं अधिकारी : अपूर्व

Thu, 19 Dec 2024 04:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Officers should solve people's problems: Apoorva
डीसी ने सराज क्षेत्र के कार्यालयों, स्कूलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सराज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राजस्व कार्यालयों, पाठशालाओं तथा अन्य सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने सुशासन सप्ताह के तहत जन समस्याओं का निपटारा भी किया। उन्होंने दूरदराज पंचायत शंकरदेहरा में जन समस्याएं सुनीं।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रदेश सहित मंडी जिले में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की सक्रिय भागीदारी और समर्थन के माध्यम से सुशासन को बढ़ावा देना है। जनता की शिकायतों को दूर करने और सेवा वितरण में सुधार के लिए तहसील मुख्यालयों, पंचायत समितियों और अन्य स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शंकरदेहरा क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी समस्याएं प्रस्तुत की गईं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र ढीम कटारू, प्राथमिक एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शंकरदेहरा, सांगलबाड़ा तथा गुडाह स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से भी संवाद किया। अपूर्व देवगन ने जंजैहली में एसडीएम थुनाग और खंड विकास अधिकारी कार्यालय जंजैहली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व कार्यों से संबंधित जानकारी हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed