फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Officers should not be negligent in relief work: Negi

राहत कार्यों में कोताही न बरतें अधिकारी : नेगी

Sat, 26 Jul 2025 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Officers should not be negligent in relief work: Negi
धर्मपुर (मंडी)। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को धर्मपुर के स्याठी गांव का दौरा किया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

धर्मपुर में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए। इन्हें तेजी से पूरा किया जाए। कहा कि जिन लोगों के घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं, उन्हें सात-सात लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

राजस्व मंत्री ने कहा कि आपदा से बर्बाद हुई खेती और बागवानी का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। बताया कि वर्ष 2023 के राहत पैकेज में मुआवजे की राशि को बढ़ाया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और राज्य विद्युत बोर्ड की ओर से चलाए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इसके उपरांत राजस्व मंत्री ने अटल आदर्श विद्यालय मढ़ी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ने अवगत करवाया कि आपदा में क्षेत्र के 22 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अभी तक लगभग 3.85 लाख रुपये की सहायता राशि विभिन्न मदों में प्रभावितों को प्रदान की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed