{"_id":"67fe9448d932c52daa062c34","slug":"offerings-made-to-the-deities-at-the-rewalsar-fair-mandi-news-c-90-1-ssml1045-153410-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रिवालसर मेले में देवी-देवताओं को भेंट किया नजराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रिवालसर मेले में देवी-देवताओं को भेंट किया नजराना
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। चार दिवसीय रिवालसर बैसाखी मेले का मंगलवार को विधिवत समापन एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी पुरानी संस्कृति के परिचायक हैं। इससे भाईचारा बढ़ता है। रिवालसर के बैसाखी मेले का अपना पुराना इतिहास है। रिवालसर को त्रिवेणी धर्म स्थली के नाम से भी जाना जाता है। इस नगर में तीन धर्मों हिंदू, सिख और बौद्ध के लोग भाई चारे के साथ इकट्ठा रहकर एक दूसरे के धर्म की संस्कृति को सम्मान और आदर देते हैं। यह दुनिया में अलग तरह की मिसाल है।
कहा कि रिवालसर नगर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत मास्टर प्लान बनाया जाएगा। इसके तहत रिवालसर का विकास करवाया जाएगा। रिवालसर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सारी मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएंगी। मेला मैदान में पधारने से पूर्व संजीव गुलेरिया ने लोमश ऋषि मंदिर में पूजा-अर्चना की और मेले में आए देवी-देवताओं को मेला कमेटी की ओर से नजराना और चादरें भेंट कीं।
कुश्ती में हरदीप ने जीती बड़ी माली
मेला मैदान में कुश्ती का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पहलवानों ने दमखम दिखाया। रिवालसर कुश्ती प्रतियोगिता का खिताब सोनीपत के हरदीप ने अपने नाम किया। कैथल के संजय उपविजेता रहे। छोटी माली पीयूष रिवालसर ने लक्की बिलासपुर को हराकर अपने नाम की। विजेता पहलवानों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष कश्मीर यादव, पूर्व अध्यक्ष लाभ सिंह, गोपाल ठाकुर, नायब तहसीलदार रिवालसर कृष्ण चंद, चेत राम ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद