फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Of the five councillors who won for the second time, three saw their votes decrease, while two gained influence.

Mandi News: दूसरी बार जीते पांच पार्षदों में तीन के घटे वोट, दो की बढ़ी पकड़

Mon, 01 Jun 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Of the five councillors who won for the second time, three saw their votes decrease, while two gained influence.
खलियार से अलकनंदा, पैलेस कॉलोनी-दो से सुमन और सुहड़ा से नेहा को पहले से कम मत
विज्ञापन

निर्मल वर्मा और वीरेंद्र सिंह आर्य ने बढ़ाया जनाधार, पहले से अधिक वोट लेकर जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले पांच पूर्व पार्षदों में से तीन के मतों में इस बार गिरावट दर्ज की गई है, जबकि दो पार्षदों ने पिछले चुनाव की तुलना में अधिक मत हासिल कर अपना जनाधार मजबूत किया है। खलियार वार्ड से लगातार दूसरी बार विजयी रहीं भाजपा की अलकनंदा हांडा को इस बार 719 मत मिले। पिछले नगर निगम चुनाव में उन्हें 1022 मत प्राप्त हुए थे। हालांकि वह दोबारा जीत दर्ज करने में सफल रहीं, लेकिन उनके मतों की संख्या और जीत का अंतर दोनों घटे हैं।


वार्ड नंबर-9 पैलेस कॉलोनी-दो से भाजपा की सुमन ठाकुर ने जीत हासिल की। उन्हें इस बार 981 मत मिले, जबकि पिछले चुनाव में उन्होंने 1043 मत प्राप्त किए थे। इसी तरह सुहड़ा वार्ड से लगातार दूसरी बार पार्षद चुनी गईं नेहा के मतों में भी कमी आई है। पिछले चुनाव में उन्हें 902 मत मिले थे, जबकि इस बार उनका आंकड़ा घटकर 779 मत रह गया। दूसरी ओर, दो पूर्व पार्षदों ने इस चुनाव में पहले से अधिक मत प्राप्त कर अपनी लोकप्रियता में बढ़ोतरी दर्ज की है। समखेतर वार्ड से पिछला चुनाव जीतने वाली निर्मल वर्मा ने इस बार पड्डल वार्ड से चुनाव लड़ते हुए 687 मत हासिल किए। पिछले चुनाव में उन्हें 634 मत मिले थे।
विज्ञापन

सन्यारढ़ वार्ड से लगातार जीत दर्ज करने वाले वीरेंद्र सिंह आर्य के मतों में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले चुनाव में उन्हें 754 मत प्राप्त हुए थे, जबकि इस बार उन्होंने 860 मत हासिल कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed