फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Objections sought from villagers of Nagar Panchayat area

Mandi News: नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों से मांगी आपत्तियां

Tue, 26 Nov 2024 01:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Objections sought from villagers of Nagar Panchayat area
मंडी। शहरी विकास विभाग की ओर से मंडी जिले के संधोल, बलद्वाड़ा और धर्मपुर के बेहतर विकास और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए नगर पंचायत के रूप में वर्गीकृत किया जाना प्रस्तावित किया है। इसकी अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत संधोल में क्षेत्र के कच्छाली, दतवाड़, लसराना और संधोल मुहाल को शामिल किया जा रहा है। नगर पंचायत बलद्वाड़ा में मुहाल बलद्वाड़ा, जमनौन, मटोखर, करनी, खनोट, हरलयान, पध्यान, जंजयानी तथा फतोह सम्मिलित किए जा रहे हैं। इसी तरह धर्मपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मुहाल धर्मपुर, बनवार कलां, छपानु, बरदान तथा कलसवाई शामिल किए जाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि नगर पंचायत संधोल, बलद्वाड़ा और धर्मपुर में शामिल किए जा रहे गांवों के निवासियों को यदि इस बारे में कोई आपत्ति है तो उन्हें इस अधिसूचना को राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से दो सप्ताह के भीतर अपनी लिखित शिकायत उपायुक्त मंडी के माध्यम से प्रधान सचिव, शहरी विकास विभाग शिमला-2 को प्रेषित करनी होगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त आक्षेप पर राज्य सरकार की ओर से विचार किया जाएगा। हाल में प्रदेश सरकार ने संधोल और धर्मपुर को नगर पंचायत बनाने का कैबिनेट में एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed