फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Objection to separation of wet and dry garbage in Ramlila Maidan

Mandi News: रामलीला मैदान में गीला-सूखा कचरा अलग करने पर आपत्ति

Sat, 09 Nov 2024 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Objection to separation of wet and dry garbage in Ramlila Maidan
रामलीला मैदान जोगिंद्रनगर में गीले व सूखे कचरे के निष्पादन के दौरान वाहनों में कूड़ा भरते कर्मच
आसपास के लोगों, वाहन चालकों ने जताया एतराज
विज्ञापन


चल्हारग डंपिंग साइट में ही अलग-अलग करने का दिया सुझाव

संवाद न्यूज एजेंसी


जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के पार्किंग स्थल रामलीला मैदान में गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण से आसपास के लोगों ने कड़ा एतराज जताया है। कूड़ा एकत्रित होने से दुर्गंध का आलम है। इससे बीमारियों के फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है। यहां सात वार्डाें से एकत्रित कूड़े-कचरे को एकत्रित कर अलग-अलग किया जाता है।
पार्किंग स्थल में पीपल का पेड़ है जहां लोग पूजा-अर्चना के लिए भी पहुंचते हैं। पार्किंग स्थल होने के कारण वाहन चालकों ने भी आपत्ति जताई है। वाहन चालक विनोद कुमार, संजय ने बताया कि गंदगी से संक्रमण फैलने की आशंका प्रबल हो रही है। लिहाजा रामलीला मैदान में इस कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग उठाई। आसपास के रिहायशी इलाके के लोगों ने भी चल्हारग स्थित डपिंग साइट में ही कचरे को अलग-अलग करने के लिए नगर परिषद को प्रस्ताव सौंपा है।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने कहा कि रामलीला मैदान पार्किंग स्थल में गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के दौरान पेश आ रही दिक्कतों का मामला ध्यान में आया है। सफाई निरीक्षक से इस बारे में रिपोर्ट तलब करने के बाद आगामी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed