फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Numberdar Sangh came out in support of the strike of revenue workers

Mandi News: राजस्व कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में उतरा नंबरदार संघ

Wed, 05 Mar 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Numberdar Sangh came out in support of the strike of revenue workers
पधर (मंडी)। राजस्व विभाग के पटवारियों और कानूनगो की ओर से की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तहसीलों और पटवारखानों में साफ देखा जा सकता है। जनता जरूरी राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही है, लेकिन काम न होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अब इस हड़ताल को नंबरदार जनकल्याण संघ का भी समर्थन मिल गया है। नंबरदार संघ के पधर इकाई के अध्यक्ष संत राम, उपाध्यक्ष किरण चौहान और सचिव लाल चंद सकलानी ने सरकार से मांग की है कि पटवारियों और कानूनगो की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पटवारघरों में ताले लटके हुए हैं, जिससे जमीन संबंधी रिकॉर्ड, इंतकाल और अन्य कार्य अटक गए हैं।
विज्ञापन

तहसीलों में भी स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई है। आम जनता को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इस हड़ताल का सबसे अधिक असर प्रमाणपत्रों (जाति, आय, निवास आदि) को बनवाने पर पड़ रहा है। पटवारी की रिपोर्ट के अभाव में सैकड़ों प्रमाणपत्र लंबित पड़े हैं। इससे विद्यार्थियों, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और भूमि रिकॉर्ड अपडेट करवाने वाले नागरिकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संयुक्त पटवार कानूनगो संघ पधर इकाई के अध्यक्ष चंदे राम, महासचिव राजेंद्र कुमार, प्रेस सचिव राकेश कुमार ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। जब तक सरकार वार्ता के लिए आमंत्रित नहीं करती या कोई उचित कदम नहीं उठाती है तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed