फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Number of jaundice patients increased three times, beds had to be set up in the gallery.

Mandi News: तीन गुना बढ़ी पीलिया मरीजों की संख्या, गैलरी में लगाने पड़े बेड

Thu, 11 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Number of jaundice patients increased three times, beds had to be set up in the gallery.
जोगिंद्रनगर अस्पताल में किया गया है दाखिल
विज्ञापन

दूषित पानी के सेवन से लगातार बढ़ रहे मरीज
पुरूष, महिला, शिशु और सर्जिकल वार्ड भरे

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर(मंडी)। जोगिंद्रनगर में पीलिया की गंभीर बीमारी के शिकार उपचाराधीन मरीजों की संख्या अचानक तीन गुना बढ़ गई है। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ अब रोगी वार्डों की गैलरी में भी मरीजों के लिए बेड लगाने पड़ रहे हैं। महिला, पुरुष, शिशु और सर्जिकल वार्ड पीलिया, डायरिया, उल्टी-दस्त और पेट दर्द की बीमारी के मरीजों से भर गए हैं। ओपीडी में हर दिन 50 से अधिक मरीजों में पीलिया के लक्षण पाए जा रहे हैं। इसके अलावा वायरल के मरीजों की संख्या भी दोगुना बढ़ गई है। रोजाना 400 से अधिक मरीज अकेले नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में ही उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बीते तीन दिन में 30 से अधिक मरीज पीलिया की चपेट में आने के कारण अस्पताल में दाखिल करने पड़े हैं। अस्पताल में मरीजों को उपचार देने वाले कुछ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि दूषित पानी के सेवन से पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस बीमारी के लक्षण की जानकारी देते हुए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विजेंद्र ने बताया कि सिर में दर्द, पेशाब में पीलापन, अत्यधिक कमजोरी और थकान महसूस होना मुख्य लक्षणों में एक है। वहीं, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ ने अस्पताल में बरसात के मौसम में बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए दोपहर को ही एक आपात बैठक अचानक बुला ली थी। यह बैठक करीब 12 बजे तक चली। इसके चलते मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। हालांकि, बैठक में मरीजों के उपचार से जुड़े कुछ मामलों पर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। एसएमओ ने बताया कि मानसून सीजन में जलजनित रोगों के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed