{"_id":"6d04822e6fbd214ede210ae01d4ccd13","slug":"nss-programe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशाखोरी के खात्मे में विशेष भूमिका निभाएं कॉलेज छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशाखोरी के खात्मे में विशेष भूमिका निभाएं कॉलेज छात्र
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों को कॉलेज पीटीए के अध्यक्ष कुलदीप गुलेरिया ने स्रोत व्यक्ति के रूप में संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि नशा एक धीमा जहर बन कर लाखों, करोड़ों जिंदगियों को तबाह कर रहा है।
अगर समय रहते इसे रोका नहीं गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने युवाओं को जागरूक किया कि वर्तमान में छोटे-छोटे बच्चे इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं और तरह-तरह के नशे कर रहे हैं। यह सब देश की उन्नति और प्रगति के लिए बाधा उत्पन्न कर रहा है और देश का भविष्य तबाह हो रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर गीता बाइबल, कुरान ओर गुरु ग्रंथ साहिब की कुछ चुनिंदा पंक्तियों का बखान भी किया गया, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। छात्रों को इस बुराई से लड़ने और इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कार्यकारी प्राचार्य डा. राकेश कपूर, पीटीए के मुख्य सलाहकार कृष्ण भारती ने भी शिविर में भाग ले रहे स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता का पाठ पढ़ाया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी प्रो, अनिता ठाकुर और प्रो. राजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन