{"_id":"69b94743074d9f4d410cdee0","slug":"now-you-can-get-electricity-bills-online-mandi-news-c-90-1-mnd1023-189467-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अब ऑनलाइन मिलेंगे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अब ऑनलाइन मिलेंगे बिजली बिल
विज्ञापन
बोर्ड ने बिलिंग प्रणाली में बदलाव किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। विद्युत बोर्ड रिवालसर ने उपभोक्ताओं के लिए बिलिंग प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब कुछ विशेष श्रेणी के उपभोक्ताओं को भौतिक (कागजी) बिल जारी नहीं किए जाएंगे। रिवालसर के सहायक अभियंता चिंतन प्रकाश के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के एनडीएनसीएस कनेक्शन हैं, उन्हें नई व्यवस्था के तहत ऑनलाइन बिल की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें सभी औद्योगिक (इंडस्ट्री) कनेक्शन और वे कॉमर्शियल मीटर शामिल हैं जिन्हें बदलकर नए मीटर लगाए गए हैं।
उपभोक्ता अपने बिल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा बिल का भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय पर अपने बिल ऑनलाइन चेक कर भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि बिजली कटने या किसी अन्य असुविधा की स्थिति न उत्पन्न हो।
यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन बिल देखने या तकनीकी समस्या आती है तो वह विद्युत उपमंडल रिवालसर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जाकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।