फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now there will be a demonstration against every MLA

अब हर विधायक के खिलाफ होगा प्रदर्शन

Mon, 21 Feb 2022 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Now there will be a demonstration against every MLA
मंडी में भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के राज्य अध्यक्ष वीआर कोंडल प्रेसवर्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच ने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने और चार गुना मुआवजा देने के वादे को सरकार से पूरा करने का आग्रह किया है। मंच के संयोजक जोगिंद्र वालिया ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि अगर सरकार 28 फरवरी तक प्रभावित किसानों की मांग पूरा नहीं करती है, तो सभी विधानसभा क्षेत्र में विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की ओर से फोरलेन और रेलवे लाइन के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें भूमि अधिग्रहण कानून-2013 (पुनर्स्थापना, पुनर्वास और चार गुना मुआवजा) को सरकार लागू नहीं कर रही है। केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार चार गुना मुआवजा, पुनर्वास और पुुनर्स्थापना लागू करने के लिए राजी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार इसे लागू नहीं कर रही और कमेटी पर कमेटी बना कर फैसले को टाला जा रहा है। एक तीन सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया है। इस मौके पर भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के अध्यक्ष बीआर कौंडल ने कहा कि प्रभावित किसानों का प्रतिनिधिमंडल राजस्व मंत्री से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करवाने, चार गुना मुआवजा, 1 अप्रैल 2015 की अधिसूचना को निरस्त करने, पुनर्स्थापना के मुद्दे पर 30 जनवरी तक जिलास्तरीय बैठकें करने का वादा किया था लेकिन कोई बैठक नहीं हुई। इससे किसानों में भारी रोष है। सह संयोजक नरेश ने कहा कि मंच की मांग को जयराम सरकार शीघ्र पूरी करे। इस मौके पर प्रशांत मोहन, यशवंत गुलेरिया, हरी सिंह सैनी, योगेश कुमार और राज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed