{"_id":"68bb26f791baa60e0607ae43","slug":"now-the-public-works-department-will-construct-the-fallen-pillars-of-the-four-lane-road-mandi-news-c-90-1-mnd1001-168505-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अब लोक निर्माण विभाग करेगा फोरलेन के गिरे डंगों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अब लोक निर्माण विभाग करेगा फोरलेन के गिरे डंगों का निर्माण
Fri, 05 Sep 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
किरतपुर मनाली फोरलेन के धनोटू बाईपास के पास गिरा फोरलेन का डंगा। स्त्रोत- जागरूक पाठक
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के आसपास फोरलेन पर क्षतिग्रस्त डंगों का मरम्मत कार्य अब लोक निर्माण विभाग के माध्यम से होगा। इस बरसात में किरतपुर-मनाली फोरलेन को भारी नुकसान पहुंचा है। कार्य को एनएचएआई लोक निर्माण विभाग से करवाएगा। इस संबंध में एनएचएआई ने एसडीएम सुंदरनगर से बात की और इस इलाके के फोरलेन के डंगे अब लोक निर्माण विभाग से लगाने की प्रकिया में प्रशासन का सहयोग मांगा है।
किरतपुर-मनाली फोरलेन में जडोल से लेकर नौलखा तक का क्षेत्र बरसात में काफी संवेदनशील हो गया है। इसी इलाके में फोरलेन को सुधारने के लिए एनएचएआई ने लोक निर्माण विभाग का तकनीकी और श्रम सहयोग मांगा है। इसके लिए एनएचएआई अच्छी खासी रकम भी लोक निर्माण विभाग को देगा। उधर, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि एनएचएआई की तरफ से प्रशासन को लोक निर्माण विभाग से फोरलेन के डंगे लगवाने और मरम्मत करवाने के लिए एस्टीमेट बनाने की बातचीत हुई है। बरसात के बाद एनएचएआई डंगे और अन्य मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग से करवाएगा।