{"_id":"58c13c964f1c1b0f3bdc3fcd","slug":"now-the-education-board-secrectery-solve-the-issu-of-kotla-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश शिक्षा बोर्ड सचिव के समक्ष पहुंचा कटौला स्कूल का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश शिक्षा बोर्ड सचिव के समक्ष पहुंचा कटौला स्कूल का विवाद
मंडी
Updated Thu, 09 Mar 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिले के कटौला स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान सामने आया विवाद बोर्ड सचिव के समक्ष पहुंच गया है। स्कूल में तैनात उप अधीक्षक को ड्यूटी से हटा दिया है और उन्हें वापस बाड़ा स्कूल में भेज दिया गया है। वहीं, उपाधीक्षक जगदीश चंद ने मामले की लिखित शिकायत वीरवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव, जिला प्रशासन, उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी तथा एसडीएम सदर को सौंप दी है।
लिखित शिकायत के माध्यम से उपाधीक्षक ने कटौला स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश कुमार, समन्वयक प्रवक्ता पवन कुमार व केंद्र अधीक्षक योगेश कुमार पर उनके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है। जगदीश चंद ने शिकायत के माध्यम से कहा कि स्कूल में तैनात समन्वयक व कुछ अध्यापकों ने परीक्षा समाप्त होने के बाद कुछ विद्यार्थियों को एकत्र कर उनके खिलाफ शिकायत करने के लिए भड़काया। जगदीश चंद का कहना है कि उन्हें उस कमरे में जाने से भी रोका गया, जहां पर कटौला स्कूल के प्रधानाचार्य का बेटा विज्ञान संकाय की बारहवीं कक्षा की परीक्षा दे रहा था।
उन्होंने कहा कि सात मार्च को इतिहास की परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य ने मुझे बाहर रहने को कहा। इस परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य परीक्षा हाल में दो से तीन बार आए और बच्चों से कहा कि अगर कोई उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता है तो वह उनके पास शिकायत करें। इसके बाद उन्हें रिलीव ऑर्डर भी दिया गया। रिलीव ऑर्डर रिसीव न कर वह वीरवार को फिर स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचते ही प्रधानाचार्य ने उन्हें स्कूल में आने से मना कर दिया तथा विजिटर बुक में एंट्री कर आने का कारण लिखने को कहा। जिसके बाद वह शिकायत करने मंडी पहुंचे। जगदीश चंद ने कहा कि परीक्षा के दौरान कई बार ड्यूटी दे चुके हैं। उन्होंने विभाग और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
कोट्.......
कटौला स्कूल का मामला ध्यान में हैं। उप अधीक्षक को फिलहाल बाड़ा स्कूल वापस भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
..अशोक शर्मा उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी।