फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now the businessman will burn the mannequin in jogindernagar

व्यावसायिक मेले पर बढ़ा गतिरोध, अब पुतला फूंकेगा व्यापार मंडल

Sun, 25 Jul 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Now the businessman will burn the mannequin in jogindernagar
जोगिंद्रनगर में व्यावसायिक मेले के विरोध में प्रदर्शन करते शहर के कारोबारी। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। व्यावसायिक मेले पर पैदा हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन, विधायक के हस्तक्षेप से भी कारोबारी संतुष्ट नहीं हैं। व्यापार मंडल ने मांग पूरी करवाने के लिए विधायक, प्रशासन और प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने की धमकी दी है।
विज्ञापन

रविवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि करीब एक सप्ताह से वह व्यापार मंडल का प्रतिनिधित्व कर स्थानीय प्रशासन, विधायक और प्रदेश सरकार से शहर के लक्ष्मी बाजार में चल रहे व्यावसायिक मेले को रोकने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोई कार्रवाई न होने से व्यापारी वर्ग खफा है। सोमवार तक व्यावसायिक मेले पर रोक न लगाई तो मंगलवार को प्रशासन, विधायक और सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने लक्ष्मी बाजार में सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस थाने के एएसआई अर्जुन राणा और हरीश की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने गश्त कर हालात का जायजा लिया। जिस भवन पर व्यावसायिक मेला चल रहा है वहां भी पेट्रोलिंग कर व्यवस्था जांची। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ शरारती तत्व शहर का माहौल खराब कर सकते हैं, इसलिए सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल उतारा गया है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि व्यावसायिक मेले पर रोक लगाने के लिए एक सप्ताह से प्रशासन, विधायक और सरकार से पत्राचार कर रहे हैं। कार्रवाई न होने के चलते 26 जुलाई को प्रशासन, सरकार और विधायक के पुतले जलाने का निर्णय लिया है।

इधर डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि व्यापारियों के टकराव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में अराजकता फैलाने पर पुलिस नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाएगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed