{"_id":"685d3fe7924f6a7eca0f4150","slug":"now-the-board-workers-will-remove-cable-wires-from-the-electric-poles-mandi-news-c-90-1-ssml1025-160439-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिजली के खंभों से अब बोर्ड के कर्मी हटाएंगे केबल तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिजली के खंभों से अब बोर्ड के कर्मी हटाएंगे केबल तार
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी क्षेत्र में बिजली के खंभों पर टेलीफोन कंपनियों और विभिन्न केबल ऑपरेटरों की ओर से लटकाए तारों को नहीं हटाया गया है। बिजली बोर्ड ने सभी को बिजली खंभों से तारें हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। कंपनियों और ऑपरेटरों ने समय अवधि और निर्देशों का पालन नहीं किया है। अब बिजली बोर्ड के कर्मचारी स्वयं तार हटाएंगे।
इसके लिए सभी ऑपरेटरों और टेलीफोन कंपनियों से शुल्क वसूला जाएगा। एक सप्ताह पूर्व मंडी शहर के चौहटा बाजार में बिजली के खंभे पर केबल तार ठीक करते समय केबल कर्मी को करंट लग गया था। नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मंडी शहर के चौहटा बाजार में बिजली के खंभों पर लटक रहे तारों को हटाया था। शहरभर में अनधिकृत ढंग से बिजली के खंभों पर लटकाए तारों को हटाने के लिए सभी को एक सप्ताह का समय दिया था। समय अवधि पूरी होने के बाद भी मंडी शहर से तारों को नहीं हटाया गया है।
..
मंडी शहर में केवल रिलायंस जियो कंपनी के साथ अनुबंध कर उन्हें बिजली के खंभों पर तारें लटकाने की अनुमति दी है। विभिन्न टेलीफोन कंपनियों और केबल ऑपरेटरों ने बिना अनुमति से ही बिजली के खंभों पर तार लटकाए हैं। पिछले दिनों हादसा होने के बाद सभी को तार हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। अब बिजली बोर्ड स्वयं कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
-अरुण शर्मा, अधीक्षण अभियंता मंडी मंडल