फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now it is difficult to survive due to non-payment of salary: Akat

वेतन न मिलने से अब गुजारा करना हुआ मुश्किल : अकत

Sat, 08 Feb 2025 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now it is difficult to survive due to non-payment of salary: Akat
लडभड़ोल (मंडी)। राजस्व विभाग लडभड़ोल में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। इससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। महंगाई में बिना वेतन के कर्मचारियों को अपने परिवार का पालन-पोषण करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी राजस्व विभाग लडभड़ोल के प्रधान अकत अली, वरिष्ठ उपप्रधान सुमित चंद, महासचिव अरुण कुमार और कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने शुक्रवार को बताया कि वे पटवार वृत्त में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवार और बच्चों का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। साथ लगते प्रदेश के अन्य जिलों में कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल रहा है। केवल मंडी जिले में ही वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले बैजनाथ दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उनका वेतन दिलाने में नाकाम रही है। पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें अपने खर्चों को पूरा करने के लिए उधार लेना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने काम कर रहे हैं। बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनका वेतन हर महीने के पहले सप्ताह में दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed