{"_id":"65f1904b957e8dea3a0d5031","slug":"now-ear-and-nose-surgery-will-also-be-done-in-jogindernagar-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1045-121746-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अब जोगिंद्रनगर अस्पताल में भी होंगी कान और नाक की सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अब जोगिंद्रनगर अस्पताल में भी होंगी कान और नाक की सर्जरी
Thu, 14 Mar 2024 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में कान, नाक की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। इन बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की सामान्य सर्जरी अस्पताल में ही संभव होगी। मरीजों को शिमला और टांडा स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए नहीं भटकना होगा।
अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में कान और नाक की गंभीर बीमारियों की सर्जरी के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध हो गए हैं। एंडोस्कोपी मशीन के अलावा कान, गले और नाक की जांच के लिए ओपीडी में भी आधुनिक उपकरण पहुंच गए हैं। ऐसे में नाक की हड्डी के मरीजों की सर्जरी भी जोगिंद्रनगर अस्पताल में सकेगी।
कान के पर्दे का उपचार भी शुरू कर दिया गया है और रोजाना औसतन 60 से मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। पहले इन मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद सर्जरी के लिए टांडा, नेरचौक और यहां तक कि आईजीएमसी शिमला के भी चक्कर काटने पड़ते थे। ईएनटी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ऋषभ चड्ढा ने बताया कि अब उपमंडलीय अस्पताल में ही आधुनिक मशीनरी और उपकरण उपलब्ध होने से नाक में जमे रेशे और कान के संक्रमण का उपचार आसान हो गया है।
विज्ञापन
उधर, अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि स्थानीय अस्पताल में हर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए चिकित्सकों का टीम वर्क गंभीर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
अपैंडिक्स, ब्रेस्ट के ऑपरेशन भी होंगे
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में पत्थरी, हर्निया की गंभीर बीमारी के साथ अपेंडिक्स और ब्रेस्ट से संबंधित बीमारियों के ऑप्रेशन भी होंगें। शल्य विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अभिनव ने बताया कि अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में आवश्यक संसाधनों के विस्तार के बाद अपेंडिक्स और ब्रेस्ट के ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। वहीं, हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मनोज ने कहा कि जल्द मेजर सर्जरी शुरू करने की योजना पर कार्य चल रहा है।