फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Now e-shram cards will be made, workers will get benefits

अब बनेंगे ई-श्रम कार्ड, कामगारों को मिलेगा लाभ

Fri, 12 Nov 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Now e-shram cards will be made, workers will get benefits
Now e-shram cards will be made, workers will get benefits
मंडी। जिलेभर में किसी भी संस्थान में कार्यरत ऐसे कामगार जिनको ईपीएफ, ईएसआई और एनपीएस की सुविधा नहीं मिल रही है तो उनके लिए राहत भरी खबर है। ऐसे कामगारों के ई-श्रम कार्ड बनेंगे ताकि सरकार की योजनाओं का उन्हें भी लाभ मिल सके। मंडी में यह कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। योजना के तहत कोई भी कामगार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ ले सकता है। पंजीकरण पूरी तरह से मुफ्त होगा और इसमें किसी भी तरह का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

यह कार्ड जीवन में सिर्फ एक ही बार बनेगा और पूरे देश में मान्य रहेगा। इसमें कामगार को सरकार की तरफ से योजनाओं के लाभ सीधे उसके बैंक खाते में डाल दिए जाएंगे। इस योजना में प्रधानमंत्री बीमा योजना का भी लाभ मिलेगा। मृत्यु जैसी स्थिति में दो लाख तक की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदाहरण के तौर पर यदि कोराना जैसी कोई महामारी हो जाए तो ऐसे समय में सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि सीधे कामगार के खाते में आएगी। श्रम निरीक्षक मंडी हेमराज ने बताया कि पहली बार इस तरह को योजना लागू किया जा रहा है। इसमें सभी प्रकार के कामगार शामिल हो सकते हैं।

...
ऐसे करवाएं पंजीकरण
श्रम विभाग के अनुसार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाना बहुत आसान है। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और लिंक्ड मोबाइल नंबर के साथ किसी भी लोकमित्र केंद्र पर जाकर यह पंजीकरण करवा सकते हैं। इसमें यदि किसी तरह की परेशानी हो तो श्रम कार्यालयों में जाकर इसका समाधान किया जा सकता है। यह पंजीकरण एक दिसंबर तक करवाया जा सकता है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed