{"_id":"5fce586d8ebc3ecfd852bc2a","slug":"now-corona-funeral-will-be-done-at-the-ancestral-crematorium-of-the-dead-mandi-news-sml3537976138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोरोना मृतकों का पैतृक श्मशानघाट पर होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोरोना मृतकों का पैतृक श्मशानघाट पर होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
मंडी। कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार अब उनके पैतृक श्मशानघाट पर किया जा सकेगा। डीसी मंडी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मृतकों के शव को एसओपी के तहत किट में कवर करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उसके बाद परिजन सीधे स्थानीय श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार कर सकेंगे। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने यह आदेश जारी किए हैं।
विरोध करने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई भी कर सकेगा। आदेशों में डीसी मंडी ने यह भी कहा है कि पूरी तरह से किट में कवर ऐसे मृतकों के शव से किसी भी तरह से कोरोना संक्रमण होने का कोई खतरा नहीं है। बता दें कि कोरोना से मौत के मामले बढ़ने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग मृतकों के शव परिजनों को सौंपना शुरू कर चुका है।
मंडी के हनुमानघाट स्थित श्मशानघाट पर ऐसे मृतकों का अंतिम संस्कार न होने देने को लेकर लोग अड़े हुए हैं। इसे लेकर स्थानीय लोग दो बार विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं। डीसी मंडी ने बताया कि कोरोना मृतकों के शव पूरी तरह से किट में कवर कर परिजनों को सौंप जाएंगे और उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशानघाट पर किया जाएगा। इसकी बाकायदा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
000