{"_id":"dd8681a452c9f0083bccfb77da63232e","slug":"notice-by-food-supply-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 डिपो संचालकों की सिक्योरिटी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 डिपो संचालकों की सिक्योरिटी जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 18 Aug 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के सरकारी राशन डिपो संचालकों को अनियमितताएं बरतना महंगा साबित हुआ है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) ने 11 डिपो में अनियमितताएं पाए जाने पर डिपो संचालक की नियमानुसार सिक्योरिटी जब्त की। सिक्योरिटी जब्त होने की सूचना से डिपो संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार करीब दो माह पूर्व औचक निरीक्षण अभियान के तहत डीएफएससी मंडी और अन्य इंस्पेक्टरों ने जिले में दबिश देकर डिपो में छानबीन की थी। इस दौरान कुछ डिपो संचालकों के रिकॉर्ड में खामियां पाई गई थीं। डिपो संचालकों के पास रिकॉर्ड में कुछ और व मौके पर रखे गए राशन में गड़बड़ी पाई गई थी।
वहीं कुछ डिपो बंद पाए गए थे। मौके पर गड़बड़ी होने को लेकर डिपो संचालक अपना पक्ष सही तरीके से नहीं रख पाए थे। जिन्हें डीएफएससी मंडी ने कार्यालय में तलब कर अपना पक्ष रखने का मौका दिया था। पेशी के लिए कार्यालय पहुंचे डिपो संचालकों ने अपना पक्ष रखा, मगर पक्ष से डीएफएससी मंडी संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
जिस पर सभी डिफाल्टर डिपो संचालकों की नियमानुसार 50 प्रतिशत सिक्योरिटी राशि जब्त की गई। जुर्माने के तौर पर जब्त की गई राशि 7,500 रुपये है। डीएफएससी मंडी ने सभी डिपो संचालकों को सभी दस्तावेज नियमानुसार तैयार करने व तय किए गए समय पर डिपो खुला रखने के लिए चेताया है।