फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Noam Lata won by 17 votes, Vandana lost by 45 votes.

Mandi News: 17 वोट से जीतीं नोम लता, 45 मतों ने डुबोई वंदना की नैया

Tue, 02 Jun 2026 04:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:09 AM IST
विज्ञापन
Noam Lata won by 17 votes, Vandana lost by 45 votes.
जिला परिषद के कई वार्डों में कांटे की टक्कर
विज्ञापन

कुछ सीटों पर एकतरफा रहा मुकाबला
डिजिटल पर न चलाएं....
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला परिषद चुनाव में जहां कुछ वार्डों में प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज की, वहीं कई सीटों पर मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। सराहन वार्ड में सबसे करीबी मुकाबला देखने को मिला, जहां नोम लता ने अनीता कुमारी को मात्र 17 मतों से हराकर जीत हासिल की। वहीं, टिहरा वार्ड में अनीता कुमारी ने भाजपा समर्थित वंदना गुलेरिया को सिर्फ 45 मतों से पराजित किया। थौना वार्ड में भी जीत-हार का अंतर केवल 43 मत रहा।
सराहन वार्ड में नोम लता को 5,953 मत मिले, जबकि अनीता कुमारी को 5,936 मत प्राप्त हुए। इसी तरह टिहरा वार्ड में अनीता कुमारी को 6,384 और वंदना गुलेरिया को 6,339 मत मिले। थौना वार्ड में अंजनी देवी ने 3,959 मत लेकर रजनी देवी को केवल 43 मतों से हराया। बैहल वार्ड में संजय कुमार ने 2,556 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी भागीदार को 241 मतों के अंतर से पीछे छोड़ा।
विज्ञापन

दूसरी ओर थाची वार्ड में सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई। यहां वोदी देवी ने 13,224 मत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिमानी चौहान को 10,309 मतों के विशाल अंतर से हराया। यह जिले के सभी 36 वार्डों में सबसे बड़ी जीत रही। इसके अलावा बासा वार्ड में पदमा देवी ने 6,613, रोड वार्ड में शिव चंद ने 6,948 और कटौला वार्ड में दीपक कुमार शर्मा ने 5,113 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर मजबूत जनाधार का प्रदर्शन किया। चुनाव परिणामों ने एक ओर जहां कई क्षेत्रों में प्रत्याशियों की मजबूत पकड़ को उजागर किया, वहीं सराहन, टिहरा और थौना जैसे वार्डों के नतीजों ने साबित किया कि कुछ सीटों पर हर एक वोट कितना महत्वपूर्ण साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5,428 वोटरों ने किया नोटा का इस्तेमाल
जिला परिषद चुनाव में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का भी इस्तेमाल किया। 36 वार्डों में कुल 5,428 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। सबसे अधिक 389 मतदाताओं ने नेरघरवासड़ा वार्ड में नोटा का इस्तेमाल किया। जबकि बासा वार्ड में 297, चुराग में 271, महादेव में 256 और कोट (गोपालपुर) में 243 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। सबसे कम 37 वोट सलापड़ वार्ड में नोटा के पक्ष में पड़े। जिला परिषद चुनाव में नोटा के प्रति मतदाताओं का रुझान कई वार्डों में उल्लेखनीय रहा।

टिहरा में 56 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना
टिहरा जिला परिषद वार्ड में मुकाबला बेहद कांटे का रहा। अनीता कुमारी ने वंदना गुलेरिया को महज 45 मतों से हराया। अनीता कुमारी को 6,384 और वंदना गुलेरिया को 6,339 मत मिले। दिलचस्प बात यह रही कि इस वार्ड में 56 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना, जो हार-जीत के अंतर से 11 वोट अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed