फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No trace of Vinod of Bhatehar found since seven months

Mandi News: सात माह से भटेहड़ के विनोद का नहीं मिला सुराग

Fri, 20 Oct 2023 10:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
No trace of Vinod of Bhatehar found since seven months
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा के भटेहड़ गांव से संबंध रखने वाले विनोद कुमार का सात माह बाद भी कोई सुराग न मिलने से परिजनों की परेशानी बढ़ गई है। घर में मौजूद मां-बाप, पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस चौकी घट्टा और जोगिंद्रनगर में चक्कर काट-काट कर थक हार गए परिजनों ने लापता विनोद के अचानक लापता होने पर अब किसी साजिश के तहत अगवा करने की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लापता चल रहे विनोद की माता जिंदो देवी और पिता विधि सिंह ने बताया कि अपने स्तर पर भी बेटे की तलाश करने के बाद भी उन्हें कोई सुराग नहीं मिला है जबकि पुलिस की तफ्तीश में भी बेटे का कोई भी सुराग सात माह बाद नहीं मिला। पुलिस चौकी घट्टा और जोगिंद्रनगर में सूचना देने के बाद अब पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन से बेटे की तलाश की गुहार लगाई है। बताया कि करीब सात माह पहले जोगिंद्रनगर से पठानकोट की ओर रवाना हुए उनके बेटे की लोकेशन बीते कुछ माह पहले डमटाल में मिली थी। वह मेहनत मजदूरी के अलावा कार चालक का कार्य कर अपने परिवार की आजीविका कमा रहा था। पुलिस भी कई जगह तलाश कर चुकी है, लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला है। उधर, थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस की कुछ और टीमों को भी विनोद की तलाश में लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed