फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No registration of new deity until arrangements are made

Mandi News: व्यवस्थाएं न होने तक नए देवता का पंजीकरण नहीं

Thu, 20 Nov 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
No registration of new deity until arrangements are made
मंडी। सर्व देवता सेवा समिति की आम सभा वीरवार को संस्कृति सदन मंडी में समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को यथावत रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

आम सभा में यह प्रस्ताव रखा गया कि मेले के दौरान पंजीकृत देवी-देवताओं के बैठने और ठहरने की समुचित व्यवस्था अभी उपलब्ध नहीं है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक उचित व्यवस्थाएं नहीं बन जातीं, तब तक किसी भी नए देवता का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। पिछले दो वर्षों से महाशिवरात्रि के दौरान सीढ़ियों पर बैठाए जाने वाले देवी-देवताओं के लिए वर्षा और धूप से सुरक्षा के लिए पैगोडा शैली के अस्थायी तंबू लगाने पर जिलाधीश मंडी के साथ बातचीत की गई है।
विज्ञापन

जिलाधीश ने इस बार ऐसे तंबू लगाने का आश्वासन दिया है। अन्य देवी-देवताओं के सम्मान के लिए भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है। कारदारों ने सरकार और प्रशासन से अनुरोध किया कि देव स्थलों को पर्यटन स्वरूप न दिया जाए। इससे पहले बैठक में चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा के दौरान घनश्याम कारदार देव छंडैल सरोआ ने पुरानी कार्यकारिणी को यथावत रखने का सुझाव दिया, जिसे भीमचंद सरोच और खीमे राम सहित सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से मंजूरी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed