फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No payout after maturity; investors' anger erupts outside financial institution.

Mandi News: मेच्योरिटी के बाद भुगतान नहीं, वित्तीय संस्था के बाहर फूटा निवेशकों का गुस्सा

Fri, 26 Jun 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
No payout after maturity; investors' anger erupts outside financial institution.
सुंदरनगर पुलिस थाना परिसर में जमा राशि के भुगतान की मांग को लेकर एकत्रित निवेशक और संबंधित संस्
कई शाखाओं पर लटके ताले, निवेशकों के साथ कर्मचारियों ने भी प्रबंधन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
विज्ञापन

डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर क्षेत्र में संचालित एक वित्तीय संस्था में निवेश करने वाले लोगों का गुस्सा वीरवार को उस समय फूट पड़ा, जब मेच्योरिटी पूरी होने के बावजूद उन्हें जमा राशि का भुगतान नहीं मिला। बड़ी संख्या में निवेशक सुंदरनगर पुलिस थाना पहुंचे और संस्था के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपनी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की मांग की। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब संस्था के कर्मचारियों ने भी प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंप दी।
निवेशकों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-21 स्थित भोजपुर शाखा सहित डैहर, लदरौर, सुंदरनगर, बग्गी और भांबला की शाखाओं का कामकाज प्रभावित है। कई शाखाओं पर ताले लगे होने की भी बात कही जा रही है। कनैड क्षेत्र के कई निवेशकों ने पहले संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों से भुगतान को लेकर जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर वे कर्मचारियों को साथ लेकर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान थाने में काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
विज्ञापन

निवेशक मधु पत्नी अरुण निवासी मुनखर, तजिंदर कुमार, सोनिया, रुदल, संजीव कुमार, लीला प्रकाश, धर्मचंद, चेतराम, गगन, गुलशन, तरुण, शालिंद, भादेवेंद्र, दामोदर दास, कमल किशोर, बालक राम, कश्मीर सिंह, योगेश, सुभाष, प्रशांत और हेतराम सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि संस्था में उनकी लाखों रुपये की जमा पूंजी फंसी हुई है। निवेश योजनाओं की अवधि पूरी होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संस्था के कर्मचारियों जमना, कुसुम, धर्मी, संगीता, केशव, दीक्षा रानी, मंजू, चमन, अनिता, प्रवीण और मधु ने भी पुलिस को शिकायत देकर प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। हालांकि, संस्था प्रबंधन की एक महिला अधिकारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से वितरित ऋणों की वसूली प्रक्रिया जारी है। निवेशकों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं और भुगतान से जुड़े मामलों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने निवेशकों, कर्मचारियों और संस्था के प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू कर दी है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed