Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No parking zone declared till Sheetla Mata Temple

Mandi News: शीतला माता मंदिर तक नो पार्किंग जोन घोषित

Thu, 22 Jan 2026 03:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
No parking zone declared till Sheetla Mata Temple
मंडी। पुरानी मंडी क्षेत्र में त्रिलोकीनाथ मंदिर के समीप स्थित पार्किंग स्थल से लेकर शीतला माता मंदिर मार्ग तक को नो पार्किंग जोन घोषित करते हुए उपायुक्त अपूर्व देवगन ने वीरवार को अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

यह निर्णय क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सार्वजनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है। अधिसूचना मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 117 के तहत जारी की गई है। उपायुक्त ने बताया कि नो पार्किंग जोन को लेकर 15 दिसंबर 2025 को प्रारूप अधिसूचना जारी कर आम जनता से एक माह की अवधि के भीतर आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। निर्धारित समयावधि में किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था की ओर से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित किए जाने से क्षेत्र में लगने वाले यातायात जाम से राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed