फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   no parking, no health facility

न पार्किंग न स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़कें बदहाल

Thu, 12 May 2016 10:51 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 12 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
no parking, no health facility
जोगिंद्रनगर में आपकी आवाज कार्यक्रम में उपस्थित एसडीएम व अन्य विभागों के अधिकारी व नप के पार्षद। - फोटो : अमर उजाला

जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश के नंबर-वन अखबार ‘अमर उजाला’ की ओर से वीरवार को जोगिंद्रनगर शहर में आपकी आवाज कार्यक्रम के जरिये लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से अधिकारियों के समक्ष उठाया। कार्यक्रम में जोगिंद्रनगर शहर के अलावा आसपास की पंचायतों के लोगों ने भी अपनी समस्याओं को रखा।

विज्ञापन


शहर के ऊहल होटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम जोगिंद्रनगर राहुल चौहान के अलावा लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, विद्युत बोर्ड, आईपीएच, नगर पंचायत के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में जोगिंद्रनगर शहर के अलावा निचला गरोडू, बालकरूपी, लांगणा पंचायत के लोगों ने भी अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया। लोगों ने सड़क, सफाई, लावारिस पशुओं, बंदरों के आतंक, सिंचाई, पेयजल, पार्किंग सुविधा, स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित कई मुद्दे उठाए। लोगों ने कहा कि शहर के कई मकानों में डाउन पाइप न होने के कारण बारिश के दौरान छतों का पानी सड़कों पर गिरता है। वर्ष 2009 के बाद शहर के बाजार की सड़कों की टारिंग नहीं हुई है। गत दिनों हुई बारिश से सड़क पर सारा मलबा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जिससे साफ नहीं किया गया। सड़क तंग होने के साथ पार्किंग सुविधा न होने से हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में चिकित्सकों और स्टाफ की कमी से मरीजों को रेफर किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में नशेड़ी युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस और प्रशासन को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
एसडीएम राहुल चौहान ने कहा कि शहर में पार्किंग का काम चला हुुआ है। स्कूल के पास अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। लावारिस कुत्तों की नसबंदी की जा रही है। लावारिस मवेशियों के लिए गौसदन का प्रावधान किया जा रहा है। जल्द ही लाडा के तहत बैठक होने वाली है। जिसमें शहर के विकास के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। जिन घरों में डाउन पाइप नहीं होगी। उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। ट्रैफिक लाइट की समय अवधि कम की जाएगी। ट्रैफिक लाइट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल संगराय, वीरेंद्र गुलेरिया, एसएमओ डा. जितेंद्र, विद्युत बोर्ड के एसडीओ एसके शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष कुमार, पार्षद ओपी बख्शी, निर्मला देवी, रमेश भाटिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed