फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   No ENT, dermatology and medicine specialist in Jogindernagar hospital

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में ईएनटी, चर्म रोग और मेडिसिन विशेषज्ञ नहीं

Wed, 17 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
No ENT, dermatology and medicine specialist in Jogindernagar hospital
गायनी विशेषज्ञ भी छुट्टी पर, आपात स्थिति में रेफर किए जा रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में आंख, चर्म रोग और मेडिसिन विशेषज्ञ न होने से मरीजों उपचार नहीं मिल रही है। वहीं, गायनी रोग विशेषज्ञ भी छुट्टी पर हैं । इस कारण इन बीमारियों से संबंधित मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस सप्ताह के अंत तक महिला मरीजों को गायनी रोग का उपचार उपमंडलीय अस्पताल में नहीं मिलेगा। आपातकाल में महिला मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार तक स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अवकाश पर रहेंगी। ऐसे में अगले सप्ताह से ही गायनी के मरीजों को 100 बिस्तर वाले अस्पताल में उपचार की सुविधा मिलेगी। बुधवार को भी अवकाश के चलते उपमंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा, इन दिनों अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के मौजूद न होने से गर्भवती महिलाओं को मंडी और कांगड़ा स्थित अस्पतालों में उपचार के लिए रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

रोजाना 300 से अधिक ओपीडी वाले उपमंडलीय अस्पताल में हर रोज करीब 100 महिला मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिन्हें बीते कई दिनों से गायनी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की अनुपस्थिति के चलते परेशान भी होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में चर्म और आंख के विशेषज्ञ चिकित्सक के पद कई माह से खाली पड़े हुए हैं। गायनी विशेषज्ञ एक महिला चिकित्सक के टांडा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के लिए चयनित होने के बाद अस्पताल में तैनात दूसरी महिला चिकित्सक के अवकाश पर चले जाने से महिला मरीजों की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं।

उधर, अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि अस्पताल में गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक की अनुपस्थिति के दौरान भी महिला मरीजों को अस्पताल के अन्य चिकित्सक स्वास्थ्य लाभ दिला रहे हैं। चर्म, आंख और मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति को लेकर भी वह स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed