फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NHAI uproots Kuhal, farmers worried due to lack of water

Mandi News: एनएचएआई ने उखाड़ी कूहल, पानी न मिलने से किसान चिंतित

Tue, 05 Nov 2024 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
NHAI uproots Kuhal, farmers worried due to lack of water
पधर में किसान अपनी समस्याएं एसडीएम सुरजीत सिंह के समक्ष रखते हुए। संवाद
एसडीएम पधर से मिले ग्रामीण, कूहल को बहाल करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। हिमरी गंगा, सनेड, बाड़ी, चमाह कूहल कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला परिषद सदस्य हेम सिंह और पूर्व पंचायत समिति सदस्य दलीप कुमार के नेतृत्व में एसडीएम पधर सुरजीत सिंह से मिला। क्षेत्र के किसानों और बागवानों ने कहा कि एनएचएआई की ओर से नारला से मंडी सड़क पर फोरलेन मार्ग का कार्य शुरू किया है। इस दौरान कूहल हिमरी गंगा नाला नारला को उखाड़ दिया है। किसानों ने बताया कि रबी फसल की तैयारियां जोरों पर है लेकिन सिंचाई कूहल के बंद होने से किसानों को चिंता सताने लगी है।
किसानों ने एनएचएआई पर अनदेखी का आरोप लगाया है। बताया कि सिंचाई कूहल पर डलाह पंचायत के 10 गांव के लगभग 600 के करीब परिवार निर्भर हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से जल्द सिंचाई कूहल को बहाल करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन उनकी समस्या का समाधान नहीं करता है तो मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बाद में प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अरविंद वर्मा से भी मिला और उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया। उधर, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों को सिंचाई कूहल का वैकल्पिक समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फोरलेन के कार्य को लंबा समय लगेगा। अभी कूहल का स्थायी निर्माण नहीं किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed