{"_id":"6724e4481b2978badc0032ce","slug":"nh-will-remain-closed-from-bindravani-to-pandoh-for-three-and-a-half-hours-daily-mandi-news-c-90-1-ssml1045-139224-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिंद्रावणी से पंडोह तक रोजाना साढ़े तीन घंटे एनएच रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिंद्रावणी से पंडोह तक रोजाना साढ़े तीन घंटे एनएच रहेगा बंद
Sat, 02 Nov 2024 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 02 Nov 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
मंडी। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर बिंद्रावणी से पंडोह तक एक बार फिर वाहनों की आवाजाही 15 दिनों के लिए रोजाना साढ़े तीन घंटे तक ठप रहेगी। यहां मरम्मत और जीर्णाेद्धार कार्य किया जाएगा। इसके चलते रोजाना दिन में डेढ़ घंटे और दो घंटे रात के लिए आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आदेश जारी किए हैं।
पहली से 15 नवंबर तक आदेशों के अनुसार वाहनों की आवाजाही पर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे, जबकि मध्यरात्रि 12:30 बजे से तड़के 2:30 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि एनएच-21 पर बिंद्रावणी से लेकर पंडोह तक फोरलेन सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रत है। इसके परिणामस्वरूप सड़क यात्रियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में एनएच की मरम्मत और जीर्णाेद्धार की सख्त जरूरत है।
इसी को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने अब 15 दिनों के लिए दोबारा साढ़े तीन घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रखने के आदेश दिए हैं। छोटे वाहन वैकल्पिक मार्गों के जरिये कुल्लू-मनाली के लिए आ जा सकते हैं, लेकिन बड़े वाहनों को एनएच खुलने का इंतजार करना होगा। बता दें कि इससे पहले भी कई बार बिंद्रावणी से लेकर पंडोह तक पहाड़ी पर लटकी चट्टानों को हटाने और एनएच को चौड़ा करने के लिए एनएचएआई को समय दिया गया है, लेकिन धरातल पर लगी कंपनी की लेटलतीफी से मंडी से पंडोह के बीच आवागमन करने वाले लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सड़क से गुजरने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 नवंबर तक वाहनों की आवाजाही निर्धारित समयावधि के बीच प्रतिबंधित रहेगी। ताकि एनएचएआई बिंद्रावनी से पंडोह तक एनएच की मरम्मत का कार्य कर सके।