फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NGO chief Yashoda rewarded in Dharampur

धर्मपुर में एनजीओ प्रमुख यशोदा को किया पुरस्कृत

Sun, 10 Apr 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
NGO chief Yashoda rewarded in Dharampur
दिल्ली में लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कर अस्थियां गंगा में विसर्जित करने पर स्वयं सेवी संस्? - फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर गंगा में अस्थियों को प्रवाहित करने के लिए दिल्ली की एनजीओ की प्रमुख यशोदा को धर्मपुर में महिला मंडलों ने पुरस्कृत किया। यशोदा धर्मपुर की रहने वाली हैं जो लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करती हैं।
विज्ञापन

रविवार को धर्मपुर महिला मंडल की सदस्यों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पंचायत धर्मपुर की प्रधान ज्योति देवी और वार्ड सदस्य सुजाता की मौजूदगी में स्वयंसेवी यशोदा को पुरस्कृत किया। धर्मपुर के ब्रांग गांव की यशोदा लंबे समय से दिल्ली में एक स्वयंसेवी संगठन चला रही हैं।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में तो यशोदा ने सौ शवों को मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार करवाया। धर्मपुर की प्रधान ज्योति देवी ने कहा कि हमें यशोदा पर गर्व है।
स्वामी सुमित्रानंद सरस्वती ने कहा कि यशोदा के इस कार्य की वह स्वयं गवाह है। इस अवसर पर स्वामी सुमित्रानंद सरस्वती, धर्मपुर महिला मंडल एवं पंचायत की प्रधान ज्योति देवी, वार्ड पंच सुजाता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed