{"_id":"66fe9c17875c8ea11901c360","slug":"newly-elected-executive-of-bar-association-took-oath-mandi-news-c-90-1-ssml1045-137137-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
Fri, 04 Oct 2024 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश तोमर ने की शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह वीरवार को बार रूम में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश तोमर ने की। इस अवसर पर उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए बार एसोसिएशन को बेंच की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व चुनाव संयोजक हेमंत कपूर, खूब राम शर्मा और लोकेश कपूर ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान दिनेश सकलानी, उपप्रधान देशमित्र ठाकुर, महासचिव अंकुर दीप, सहसचिव गौरव राणा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा और पुस्तकालय अध्यक्ष चंद्ररेखा को शपथ दिलाई। प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य देशराज शर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपना बधाई संदेश दिया। जबकि नवनिर्वाचित प्रधान दिनेश सकलानी ने अपने संबोधन में बार एसोसिएशन के कार्यों को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बार सदस्यों की समस्याओं के निराकरण के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने बेंच से भी बार को पूर्ववत सहयोग देते रहने का आग्रह किया।
समारोह में बार एसोसिएशन के सदस्यों मुकुल शर्मा और संजय ने अपने मधुर संगीत से सभी को सम्मोहित कर दिया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान भंवर भारद्वाज ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पुरेंद्र वैद्या, फैमिली कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन कुमार सहित सभी न्यायिक अधिकारी, अभियोजक, जिला बार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।