फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   new kricent school show their telent

बाल विज्ञान सम्मेलन में न्यू क्रिसेंट स्कूल का प्रदर्शन बेहतर

Fri, 11 Nov 2016 06:00 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 11 Nov 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
new kricent school show their telent
जिला स्तरीय विज्ञान मेले में विजेता रहे न्यू क्रिसेंट स्कूल गरोडू के विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग में आयोजित 24वें तीन दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल गरोडू जोगिंद्रनगर के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। प्रधानाचार्य शशि किरण ने विजयी छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन


स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा रितिका ठाकुर ने जूनियर एक्टिविटी वर्ग में प्रथम स्थान, आरुषि और श्रद्धा ने जूनियर वर्ग प्रश्नोत्तरी में तृतीय स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा की छात्रा दीक्षा ने सर्वे रिपोर्ट सब थीम-दो में प्रथम स्थान, पूर्णिमा ने सब थीम-तीन में तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग की नौवीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी ने सर्वे रिपोर्ट सबथीम-एक में द्वितीय स्थान, दसवीं कक्षा की छात्रा जया चौहान ने सबथीम-दो में प्रथम स्थान, नौवीं कक्षा की छात्रा श्रेया ने सबथीम-तीन में प्रथम स्थान हासिल किया। ग्यारहवीं कक्षा के छात्रा रजत शर्मा सबथीम-एक में प्रथम, अंकिता सब थीम-दो में प्रथम, स्वाति सब थीम-तीन में प्रथम स्थान पर रहे। प्रथम रहे सात विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ। स्कूल के निदेशक विजय शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गाइड अध्यापकों रमेश जसवाल, अनीष शर्मा, कल्पना राणा, देवी कटोच और पविंद्र को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed